8:40 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव -शांति व्यवस्था भंग करने पर 5 गिरफ्तार

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत थाना कुंवरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार दिन गुरुवार को शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते टिंकू पुत्र कालीचरन, रिंकू पुत्र कालीचरन, कालीचरन पुत्र नत्थूलाल निवासीगण ग्राम दुगरैया थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ, हाकिम सिंह पुत्र दयाराम निवासी मन्धकरा थाना सिरौली जनपद बरेली तथा रिंकू पुत्र मोरपाल निवासी ग्राम मोंगर थाना कुंवरगांव जनपद बदायूँ को गिरफ्तार किया गया।

सभी अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को उपजिलाधिकारी सदर बदायूँ के समक्ष पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, कांस्टेबल अनुज कुमार, मनीज सिंह, सुशील कुमार एवं विजय कुण्डू शामिल रहे।

थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी खुराफाती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस