2:06 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। शोभायात्रा के साथ मोहनपुर में काली माता व बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना

कुंवरगांव। ग्राम मोहनपुर में गुरुवार को श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच काली माता और बजरंगबली की प्रतिमाओं की स्थापना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्व. खेमकरन लाल लोधी की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा कराया गया, जिसमें ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही।

 

आयोजन की शुरुआत शोभायात्रा से हुई, जो गांव मोहनपुर से निकलकर कस्बे के प्रमुख मार्गों पर घूमी। यात्रा गंज गांव और हरहरपुर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने जगह-जगह स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा में लोग जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभायात्रा के समापन के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रतिमाओं की स्थापना कराई गई। आयोजन में चोखेलाल, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार और हर्षित राजपूत की प्रमुख भूमिका रही। इस मौके पर सुधीर कुमार, रमेश पाल, वीरेंद्र राजपूत, प्रेमपाल, रामसेवक, प्रेम सिंह, जगदीश, भूपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा और लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना की।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.