कुंवरगांव। कस्बे में फोटो स्टूडियो में लगी आग के मामले में अब तक कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेठ अमीरचंद पैलेस के पास स्थित स्टूडियो में सोमवार देर रात आग लग गई थी। घटना के समय संचालक तसब्बर अली घर पर नहीं थे। आग में स्टूडियो का लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। जल्द ही आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

