11:59 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में गैस एजेंसी पर मारपीट का वीडियो वायरल, लाइन में आगे लगने पर हुई हाथापाई

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी में इंडेन गैस एजेंसी पर लाइन में आगे लगने को लेकर दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है, जिसके
आधार पर पलिस ने जाच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह बिल्सी इंडेन गैस एजेंसी पर एलपीजी उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहंचे थे। लंबी लाइन होने के कारण कुछ लोग लाइन में आगे लगने का प्रयास करने लगे। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई,जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।
मारपीट का यह वीडियो बुधवार दोपहर करीब 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई।
बिल्सी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि थाने में इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हई है। उन्होंने पष्टि की कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन एक्सप्रेस