12:27 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी – नीलगाय से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

बिल्सी । बदायूं के बिल्सी के उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार मोटर साइकिल नीलगाय से टकरा गई,
जिससे हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
हो गए,जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के सुंदर नगर निवासी चीकू सिंह
और ओमपाल सिंह सूबह करीब 10 बजे बिल्सी की
ओर जा रहे थे तभी उनकी बाइक जैसे ही उघैती थाना क्षेत्र
के घंसौली गांव के पास पहुंची अचानक एक नीलगाय सडक पर आ गई। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक सवार युवक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाए और सीधे नीलगाय से जा
टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक
उछलकर सडक पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल
हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके
पर पहंचे और घायलों की मदद की। पुलिस सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने वाहन से अस्पताल पहंचाया,जहा उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार,एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है,जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस