3:37 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

वंदे भारत के खाने पर फिर सवाल: खाना खाते ही महिला को एलर्जी

वंदे भारत के खाने पर फिर सवाल: खाना खाते ही महिला को एलर्जी, बच्चे की तबीयत भी बिगड़ी

वंदे भारत एक्सप्रेस में खाने की गुणवत्ता को लेकर एक और मामला सामने आया है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने आरोप लगाया कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उनके होंठ सूज गए और उन्हें गंभीर एलर्जी हो गई, जबकि उनके 2 साल के बेटे को दस्त की शिकायत हो गई।

महिला ने एक्स पर अपनी तस्वीरें और मेडिकल रिपोर्ट साझा कर मामला उठाया। वहीं आईआरसीटीसी ने सफाई देते हुए कहा कि उस दिन परोसा गया खाना जांच में संतोषजनक पाया गया और किसी अन्य यात्री से शिकायत नहीं मिली।

फिलहाल IRCTC ने महिला से पूरी जानकारी मांगी है और मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.