अलापुर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
केशव गुप्ता
बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना अलापुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य मार्गों, बाजारों तथा मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी गई।
पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
