3:01 am Sunday , 16 August 2026
BREAKING NEWS

कुंवर गांव।भाजपा नेता व संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सहित 9 लोगों का शांतिभंग में चालान

कुंवर गांव। थाना कुंवर गांव पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बड़ी कार्यवाही करते हुए भाजपा नेता व संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी व मौजूदा जिला पंचायत सदस्य सहित 9 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है।

यह कार्यवाही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई हू। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार किए गए लोगों में दुगरैय्या निवासी प्रथम पक्ष मोहम्मद आजम, मुसाहिद हुसैन, नन्हा उर्फ हैदर, सोनू सिद्दीकी, उवैस मियां, दूसरा पक्ष चांद मियां, जरीफुल, इकरार हुसैन, वाजिद उर्फ कल्लू, शामिल हैं शांतिभंग की कार्यवाही में दुगरैय्या निवासी एक युवक भाजपा नेता है वह संभावित जिला पंचायत प्रत्याशी भी बताया जा रहा है जो क्षेत्र के बनेई वार्ड नंबर 6 से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा है दुगरैय्या में जिला पंचायत चुनाव को लेकर आए दिन दोनों पक्षों के समर्थक फेसबुक ,व्हाट्सएप पर एक दूसरे के खिलाफ कमेंटबाजी करते रहते थे जिससे गांव में विवाद की आंशका बनी हुई थी ।जिसको देखते हुए पुलिस को शांतिभंग होने की आंशका थी इसी के चलते यह कार्यवाही की गई है ।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 BNSS के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।और सभी को उपजिलाधिकारी सदर बदायूं के समक्ष पेश किया है

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक सुकेन्द्रपाल सिंह, सुभाष चंद आर्य, प्रताप सिंह समेत पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।

 

विज्ञापन एक्सप्रेस