कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में दूसरे की जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि गांव पनौटा की करीब 20 बीघा जमीन को दलालों ने बरेली निवासी एक फर्जी व्यक्ति को मालिक बनाकर रामू नामक युवक को बेचने का सौदा कर दिया। बयाना के रूप में दो लाख रुपये भी ले लिए गए। शक होने पर रामू ने आरोपी इंद्रपाल को बुलाकर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसके पास से दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए।
पूछताछ में अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधान और बरेली के एक नेता का रिशतेदार भी शामिल बताया जा रहा हैं। चर्चा है कि मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है।
थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपियों की तलाश जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com