12:23 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी मिट्टी का अवैध खन्न करते टेक्टर-ट्रॉली सीज

उझानी मिट्टी का अवैध खन्न करते टेक्टर-ट्रॉली सीज।

खनन अधिकारी ने पुलिस को सोंपी ज़ब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली।

उझानी बदांयू 30 मार्च।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सुकटिया में अवैध मिट्टी खनन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई सोमवार को खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने की।

सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी ने गांव सुकटिया में अवैध तरीके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को मिट्टी का अवैध खनन करते पकड लिया।

बताते हैं एक खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी का खनन हो रहा था, जिसमें 4-5 मजदूर मिट्टी लाद रहे थे। खनन अधिकारी की गाड़ी देखते ही सभी मजदूर वहां से फरार हो गए।

खनन अधिकारी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया और उसे उझानी पुलिस को सौंप दिया।
इस संबंध में खनन अधिकारी ने कोतवाली उझानी में एक शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया है।
खनन अधिकारी ब्रज बिहारी प्रसाद ने बताया कि मुखबिर से अवैध खनन की सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर यह कार्रवाई की। उन्होंने पुष्टि की कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।
कोतवाली उझानी के प्रभारी प्रवीण कुमार ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खनन अधिकारी द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.