1:50 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

उसावां थाना पुलिस का सख्त रुख: बैंक व एटीएम पर चला सघन चेकिंग अभियान

उसावां थाना पुलिस का सख्त रुख: बैंक व एटीएम पर चला सघन चेकिंग अभियान


केशव गुप्ता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना उसावां पुलिस द्वारा क्षेत्र के विभिन्न बैंक और एटीएम केंद्रों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने बैंकों के अंदर और बाहर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी तथा आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहनता से जांच-पड़ताल की। पुलिस ने विशेष रूप से उन स्थानों पर निगरानी बढ़ाई, जहां आमतौर पर अधिक भीड़ रहती है और आपराधिक घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
चेकिंग के दौरान बैंक सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें सतर्क रहते हुए संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने, सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने तथा आने-जाने वाले लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया।
थाना उसावां पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास और मजबूती आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस