4:39 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

*मिशन शक्ति 5.0 के तहत सहसवान पुलिस की सख्ती, एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान*

*बदायूं*

*केशव गुप्ता*

बदायूं | दिनांक —
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में जनपद भर में चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत थाना सहसवान पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज थाना सहसवान की एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों एवं पार्कों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने संदिग्ध एवं अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों की गहनता से जांच-पड़ताल की तथा उनसे पूछताछ की गई।
पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोगों को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, अभद्रता या उत्पीड़न को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही युवाओं को अनुशासन में रहने एवं कानून का पालन करने की हिदायत दी गई।
अभियान के दौरान आसपास के लोगों में सुरक्षा का भरोसा देखने को मिला तथा स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्यवाही की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.