बदांयू -आज से चार दिन बंद रहेंगे बैंक, ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू।
कल 27 मार्च को हे असमंजस।
बदांयू 26 मार्च।
बदांयू जनपद में बैंकिंग सेवाएं आगामी चार दिनों तक प्रभावित रहेंगी। नवरात्र के अवकाश और सप्ताहांत के कारण बैंक लगातार बंद रहेंगे, जिससे लोगों के वित्तीय कार्य नहीं हो सकेंगे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि बैंकों में 26 मार्च नवरात्र की अष्टमी का अवकाश घोषित किया गया है। 27 मार्च को रामनवमी में भी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद महीने का अंतिम शनिवार और रविवार होने के चलते भी बैंक शाखाएं नहीं खुलेंगी। 27 मार्च के अवकाश को लेकर अभी स्पष्टता नहीं है। इस पर विचार चल रहा है।
गौर हो कि बैंक बंद रहने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों, वेतनभोगी कर्मचारियों और दैनिक लेनदेन करने वाले लोगों के कार्य प्रभावित होने की संभावना है। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

