10:28 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

बरेली में घर से चल रहा था सेक्स रैकेट

बरेली में घर से चल रहा था सेक्स रैकेट, महिला संचालिका समेत 4 जेल भेजे गए

उत्तर प्रदेश के बरेली के बाकरगंज इलाके में पुलिस ने घर में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। यह रैकेट गुड़िया नाम की महिला चला रही थी।

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को लड़कियों की तस्वीरें भेजकर सौदा तय करती थी और पहले से ही कमरे व अन्य व्यवस्थाएं कराई जाती थीं।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संचालिका गुड़िया, ग्राहक मोनिस और चांद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं कोमल उर्फ स्वाति को उसके एक साल के बच्चे के साथ जेल भेजा गया है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.