1:04 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव। मारपीट के मामले में वारंटी गिरफ्तार

कुंवरगांव। पुलिस ने मारपीट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने बताया कि थानाक्षेत्र के गांव बावट निवासी मुनव्वर हुसैन पुत्र मुंशी के खिलाफ मारपीट से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आरोपी न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिस पर उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.