2:20 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

पीएनबी मैनेजर पर किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर 20000 लेने का आरोप

।

उसावां: पंजाब नैशनल बैंक के मैनेजर पर पशुपालन विभाग से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर बीस हजार रूपए लेने का आरोप लगा है। दरअसल भवन नगला निवासी सत्येंद्र पुत्र चरण सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक की शाखा उसावां से एक लाख रुपए का लोन लिया था।

आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने लोन पास करने के लिए बीस हजार रुपए की मांग की थीं। लेकिन सतेन्द्र ने रूपए देने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि जब लोन पास हो गया तो मैनेजर सतेन्द्र को अपने कमरे पर लेकर गए और बीस हजार रूपए मांगने लगे तभी सतेन्द्र एक लाख रुपए मैनेजर के रूम पर छोड़ कर चले आए।

उक्त प्रकरण की सतेन्द्र ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकयत दर्ज कराई है, साथ ही एल डी एम बदायूं व जिला अधिकारी बदायूं को शिकायत की है। एक शिकायती पत्र में क्षेत्रीय अधिकारी पंजाब नेशनल बैंक आगरा से कार्यवाही की मांग की गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.