राजस्थान में अवैध संबंध का खौफनाक अंजाम, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की
बालोतरा जिले में अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी अनु देवी ने अपने प्रेमी, सरकारी शिक्षक अमराराम मेघवाल के साथ मिलकर पति महेंद्र कुमार (21) की गला दबाकर हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी, लेकिन पत्नी अपने पुराने संबंध को खत्म नहीं कर पाई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
