ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना महिला थाना की मिशन शक्ति टीम द्वारा रास्ता भटकी हुयी एक युवती को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया।
आज दिनाँक 22.03.2026 को महिला थाना प्रभारी श्रीमती ज्योति सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी मय मिशन शक्ति टीम व कर्मचारीगण रेलवे स्टेशन/बाजार क्षेत्र में भ्रमण शील रहकर पैदल गस्त कर रहे थे। पैदल गस्त के दौरान रेलवे स्टेशन रोड के पास एक लड़की बैठी मिली जिससे मिशन शक्ति टीम द्वारा पूछताछ करने पर लडकी ने बताया कि मेरा नाम मोहिनी पुत्री राम मनोहर निवासी गांव रेहरा मऊ पोस्ट थाना सफदरगंज जिला बाराबंकी है, वह अपने एक दोस्त की तलाश में बदायूं आ गयी थी। उसने बताया कि उसके पास पैसे भी नहीं है औऱ बाराबंकी घर जाने का रास्ता भी नहीं पता है। महिलाथाना मिशन शक्ति टीम द्वारा लडकी के परिजनो से सम्पर्क कर बुलाया गया। लडकी के भाई कुलदीप ने बताया कि वह अपनी बहन को तलाश कर रहे थे औऱ परेशान थे । भाई कुलदीप द्वारा अपनी बहन मोहिनी से मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बदायूँ पुलिस की भूरि –भूरि प्रशंसा की गई। लडकी को भाई कुलदीप की
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
