9:11 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नगर व क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार मनाया

बिसौली। नगर व क्षेत्र में ईद उल फितर का त्यौहार बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह में हजारों लोगों ने एक साथ ईद की नमाज़ अदा की। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी, और देश में अमन-चैन व भाईचारे के लिए दुआ मांगी। इस मौके पर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ईदगाह में काजी इजहारुल हक अशरफ ने नमाज अदा की। नमाज के बाद हजारों लोगों ने एक साथ मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी। नगर की बिलाल मस्जिद में मौलाना शादाब रजा उवैसी ने ईद की नमाज अदा की। बड़ी मस्जिद में मौलाना बिलाल अख्तर नूरी ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर देश की सलामती और खुशहाली की दुआ मांगी। त्योहार के मध्य नजर सुबह से ही सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान एसडीएम राशि कृष्णा, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रवि यादव, चौकी इंचार्ज अमित चौहान, चौकी प्रभारी सुभाष सिंह, सपा नेता पूर्व कार्डिनेटर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सतीश प्रेमी, काजी शाहनवाज खान, वाजिद खान, राशिद मंसूरी, बड़ी मस्जिद के सदर मुन्ने खां, नगर पालिका सभासद बाबू फारुकी, सफीक अहमद सलमानी, इकबाल मलिक, जाकिर खां आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.