12:48 am Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज – ईद उल फितर की नमाजें शान्ति पूर्वक अदा

वजीरगंज (बदायूँ ) | ईद के मौके पर नगर की तमाम मस्जिदों में ईद उल फितर की नमाजें शान्ति पूर्वक अदा की गयी | मस्जिदों में शान्ति पूर्वक नमाजें अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी | मस्जिदों में नमाजों के बाद मुल्क की सलामती की दुआएं की गयीं |

शनिवार को नगर की समस्त मस्जिदों में शांतिपूर्वक ईद की नमाज़ें संपन्न हुईं जिसमें नगर ही नहीं आसपास के क्षेत्र के लोगों ने भी नमाज़ें अदा कीं । नगर में मस्जिद रफीकुल औलिया जामा मस्जिद करीमी चाँद मस्जिद एक मीनारा मस्जिद चाँद तारा मस्जिद जामा मस्जिद बनिया नूरी मस्जिद मस्जिद फैजाने हुज़ूर मस्जिद मदरसा इस्लामिया आदि सभी मस्जिदों में नमाज़ के बाद मुल्क में अमन सुकून की दुआएं की गयीं । इधर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक दुसरे से गले मिलकर व आने वाले मेहमानों को तरह तरह के व्यंजन खिलाकर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.