11:27 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

वाराणसी में कॉलेज के अंदर छात्र की गोली मारकर हत्या

वाराणसी में कॉलेज के अंदर छात्र की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई का एंगल

यूपी के वाराणसी में यूपी कॉलेज परिसर के अंदर बीए छात्र सूर्य प्रताप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के दौरान मौजूद छात्रों ने इसका वीडियो भी बना लिया, जो अब वायरल हो रहा है।

प्रारंभिक जांच में वर्चस्व की लड़ाई को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मंजीत चौहान और उसके साथी अनुज ठाकुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मंजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं, मृतक के पिता ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग करते हुए कहा है कि ऐसा न होने पर वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.