आजमगढ़ में लव, धोखा और सनसनीखेज घटना सामने आई है। आरोप है कि राहुल वर्मा नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाए और गर्भवती होने पर उसे छोड़ दिया।
युवती ने बच्चे को जन्म दिया, लेकिन अस्पताल में ही आरोपी युवक नवजात को छीनकर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और बच्चे को सुरक्षित बरामद करने की कोशिश की जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
