मेरठ में इंटरनेशनल साइबर ठगी गैंग से जुड़े एक नाइजीरियन छात्र सैफू मयाना उमर पर पुलिस की नजर है। वह सुभारती यूनिवर्सिटी में 2022 से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।
जांच में सामने आया कि उसके खाते में अचानक लाखों रुपये आने लगे, जिनमें से कुछ रकम हरियाणा की एक यूनिवर्सिटी के नाइजीरियन छात्र के खाते में ट्रांसफर की जाती थी, जबकि बाकी पैसे कमीशन के रूप में रखे जाते थे।
पुलिस के मुताबिक, सैफू इंटरनेशनल साइबर ठगों के गैंग का हिस्सा है, जो गेमिंग ऐप और अन्य तरीकों से देशभर में करोड़ों की ठगी कर चुका है। इस गैंग के खिलाफ कई राज्यों में करीब 16 शिकायतें दर्ज हैं।
मेरठ में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने सैफू से पूछताछ की, उसका पासपोर्ट जब्त कर लिया और फिलहाल उसे यूनिवर्सिटी हॉस्टल में ही रखा गया है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
