3:42 am Friday , 2 October 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि ने हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 मनाया

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ महिला समृद्धि द्वारा शिव मनकामेश्वर मंदिर पीपल वाले मन्दिर पर हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2083 मनाया गया। जिसमें बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। हिंदुत्व के प्रतीक ओम स्वस्तिक श्री शुभ लाभ को बनवा के बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।। ‘नाम जप प्रतियोगिता में कु. अनिका ने प्रथम यशी को द्वितीय तथा पूर्वांश को तृतीय स्थान प्राप्त किया। कला प्रतियोगिता में कु. इशिका ने प्रथम, कु. हिमांशी द्वितीय तथा कु. अनवी ने तत्तीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर फेडरेशन अधिकारी रूपम गुप्ता, महिला समृद्धि ग्रुप की अध्यक्ष कंचन सक्सेना, सचिव रूचि वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष रूबी गर्ग, आंचल, अजंलि पारूल अग्रवाल आदि सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में कविता, रीना, हर्ष, काजल, शिवानी का विशेष सहयोग रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.