10:21 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार, जल्द जनता के लिए खुलेगा

गंगा एक्सप्रेस-वे तैयार, जल्द जनता के लिए खुलेगा; बदायूं-शाहजहांपुर समेत पूरे क्षेत्र को मिलेगा फायदा

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कभी भी इसका लोकार्पण कर सकते हैं।

करीब 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली और पीलीभीत समेत पूरे मंडल की रफ्तार बढ़ेगी। इस मार्ग पर वाहन 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकेंगे।

शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र से गुजरने वाले इस एक्सप्रेस-वे से स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। निकास द्वार बनने से ग्रामीण और कस्बाई इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा व उत्तराखंड तक पहुंच आसान हो जाएगी।

अभी शाहजहांपुर से प्रयागराज पहुंचने में करीब 7 घंटे लगते हैं, जो एक्सप्रेस-वे शुरू होने के बाद काफी कम हो जाएंगे, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.