राज्यसभा की 37 सीटों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। इनमें से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि 11 सीटों पर मतदान हुआ।
निर्विरोध चुने गए 26 सांसदों में 14 NDA के (जिनमें 7 भाजपा के) और 12 विपक्ष के रहे।
बिहार की 5 सीटों पर हुए चुनाव में सभी सीटें भाजपा+ के खाते में जाती दिख रही हैं, जहां कांग्रेस की रणनीति उलटी पड़ गई।
ओड़िशा में 4 में से 3 सीटों पर BJP को जीत मिली, यहां क्रॉस वोटिंग का असर साफ दिखा।
वहीं हरियाणा की 2 सीटों में 1 BJP और 1 कांग्रेस को मिली।
कुल मिलाकर पहले 37 में से 15 सीटें NDA के पास थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है, जिससे NDA को राज्यसभा में बड़ी मजबूती मिली है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



