उसावां बाजार से घर लौट रहे युवक पर चाकू से हमला, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत।
रिपोर्ट अमित वर्मा
उसावां। बाजार करके घर जा रहे युवक को गांव के ही एक व्यक्ति ने गांव के बाहर घेरकर चाकू से हमला कर दिया , चाकू लगने से युवक घायल हो गया।
थाना क्षेत्र के ग्राम पीतम नगला के मुकेश पुत्र महावीर उसावां से बाजार करके बाइक से अपने घर पीतम नगला जा रहे थे कि गांव की पुलिया के पास पीतम नगला निवासी सौरभ पुत्र जुगेन्द्र ने बाइक रुकवा ली , बाइक के रुकते ही सौरभ ने मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें मुकेश घायल हो गया , मुकेश की तहरीर पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

