5:47 am Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

अभद्रता और धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बिल्सी। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के जन जागरण संदेश के संवाददाता प्रशांत जैन को नगर स्थानीय ललित गिरी पुत्र सूरज गिरी द्वारा फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और धमकी देने के मामले में आज कोतवाली बिल्सी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है । मामले को लेकर पत्रकार संगठन कोतवाली पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे जानकारी के अनुसार जन जागरण संदेश के संवाददाता प्रशांत जैन ने आरोप लगाया कि मोहल्ला सहावगंज निवासी ललित गिरी पुत्र सूरज गिरी ने उन्हें फोन कर अपमानजनक बातें कही और जान से मारने की धमकी दी। बताया कि इस तरह की घटनाएं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा के लिए चिंता का विषय हैं। पुलिस प्रशासन से मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी ललित गिरी व उनके बड़े भाई अजय गिरी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है

विज्ञापन एक्सप्रेस