8:59 am Wednesday , 30 September 2026
BREAKING NEWS

जिले में अपराधियों और सत्ताधारियों का गठजोड, कैसे बदलेगा यह मोड ?

बदायूं की बात – सुशील धींगडा के साथ
आज जिले के हर चौराहे और गली में होने वाली चर्चा में सैजनी का दोहरा हत्याकांड चर्चा में छाया हुआ है जिसमें पर्दे के पीछे राजनेतिकों के संरक्षण की बात कही जा रही है। दुख की बात यह है कि बदायूं जिले में राजनेतिकों और अपराधियों का वह जोड दिख रहा है जो पिछले दो दशक से निरंतर मजबूत होता जा रहा है। बदायूं वह जनपद था जहां बाबू रघुवीर सहाय, ठा ओकार सिंह, ठा अवनीश कुमार सिंह, मु असरार अहमद, अली असगर हुसैन उर्फ मल्लन मियां, चौधरी राजेश्वर सिंह, कृष्ण स्वरूप वैश्य, श्रीकृष्ण गोयल, परषोत्तम लाल भदवार, केशोराम, भोला शंकर मौर्य, करन सिंह यादव, सोहन लाल पिप्पल, प त्रिवेणी सहाय, बाबू ब्रज बल्लभ, श्रीमती शांति देवी यादव, नरेश पाल सिह यादव, प्रेम स्वरूप पाठक की कर्मभूमि रही और उस समय राजनेतिक दल कोई हो सभी अपराधियों से दूरी बनाकर रखते थे लेकिन वक्त के साथ ऐसा दौर आया कि बदायूं की राजनीति में सफेदपोश अपराधी राजनीति के साथ राजनेताओं पर हावी होते चले गए।

विज्ञापन एक्सप्रेस