जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र सैंजनी में स्थित एचपीसीएल के प्लांट के प्रबंधक और उप प्रबंधक की प्लांट में घुसकर गोली मार कर हत्या किए जाने का मामला बहुत गंभीर है क्योंकि बदायूं के एसएसपी अपराध नियंत्रण हेतु कोई कसर छोडने को तैयार नहीं रहते और यही कारण है कि अपराध नियंत्रण हेतु अधीनस्थों पर एसएसपी की निगाह हमेशा सक्रिय रहती है लेकिन इतना सब होने के बावजूद ऐसा कौन था जिसके सामने मूसाझाग पुलिस मजबूर बनी हुई थी। अब ऐसा तो हो नहीं सकता कि प्लांट में काम करने वाला कर्मचारी नौकरी से निकाले जाने के बाद इतना पावरफुल हो गया हो जिस पर हाथ डालने में पुलिस को डर लग रहा हो और वह भी तब जब एक बात साफ दिखती हो कि बात सामने आने पर अपराध पर कार्रवाई ना करने वालों पर कार्रवाई जूरूर होने की संभावना निरंतर दिख रही हो। प्लांट से मिलने वाली जानकारी के अनुसार अजय के खिलाफ प्लांट प्रबंधक ने कई शिकायत थाना पुलिस को दी थी पर थाना पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई क्यों नहीं की। आखिर वह कौन है जिसके प्रभाव के आगे थाना पुलिस संरक्षणदाता के आगे मजबूर बनी रही।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com
