5:44 pm Thursday , 8 October 2026
BREAKING NEWS

मेरठ में होटल पर पुलिस का छापा, 3 युवक और 4 लड़कियां गिरफ्तार

मेरठ बागपत बाईपास स्थित होटलों में चल रहे अनैतिक कार्यों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने एक बिना नाम के होटल पर छापा मारा, जहां कमरों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 3 युवकों और 4 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक अपने साथ मौजूद लड़कियों के नाम-पते तक नहीं बता पाए।

पुलिस को इस मामले में संगठित देह व्यापार की आशंका है। मामले की जांच करते हुए पुलिस अब इस गिरोह के सरगना की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.