3:38 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

आदित्य यादव ने बदायूं डबल मर्डर पर उठाए सवाल, कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सैंजनी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड(एचपीसीएल) प्लांट में प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उप प्रबंधक हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में सांसद आदित्य यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने कहा कि औद्योगिक परिसर के अंदर दिनदहाड़े ऐसी वारदात होना उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन एक्सप्रेस