बदायूं जिले में जनगणना-2027 की तैयारी हेतु जिलाधिकारी बदायूं की अध्यक्षत्ता में अटल बिहारी सभागार में लखनऊ निदेशालय से आये जनगणना प्रभारी चन्दन प्रजापति द्वारा समस्त चार्ज अधिकारीयों का ०२ दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सभी सम्बंधित अधिकरियों को उनके दायित्व, समन्वय प्रक्रिया तथा जनगणना कार्य की रूपरेखा के सम्बन्ध में CMMS पोर्टल और HLBC पोर्टल का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया | अपर जिलाधिकरी(राजस्व एवं वित्त) ने बताया कि जनगणना डिजीटल मोड में होगी। उन्होंने बताया कि जनगणना का कार्य दो चरणों में होगा। पहला चरण 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक चलेगा, दूसरा चरण फरवरी-2027 में होगा। उन्होंने बताया कि पहली बार स्वजनगणना भी की जायेगी। बैठक में सीडीओ, अपर जिला अधिकारी, जनगणना सेल के प्रभारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला राजस्व अधिकारी ,समस्त चार्ज अधिकारी, (तहसीलदार व अधिशासी अधिकारी स्थानीय निकाय )चार्ज क्लर्क एवं सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे |
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com



