12:36 pm Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

संभल कर खर्च करें गैस, अब 25 दिन बाद मिलेगा सिलिंडर

उझानी बदांयू 9 मार्च।

एलपीजी ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि गैस संभल कर खर्च करें। 15 दिन में मिलने वाला गैस सिलिंडर अब 25 दिन बाद मिलेगा।

यह संकट अमेरिका, ईरान, इस्राइल के बीच चल रही तनातनी के चलते उत्पन्न हुआ है। हालांकि, होली पर्व पर गैस सिलिंडर की कोई किल्लत नहीं थी, मगर डिलीवरीमैन के अभाव में यह ग्राहकों के घर नहीं पहुंच सकी।

उझानी इंडैन गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स अनूप कुमार जैन के मुताबिक बुकिंग के नए नियम को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सिंगल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी, जो पहले 15 दिन पर होती थी। डबल सिलिंडर कनेक्शन वाले 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुकिंग कर सकेंगे।

सहालगों में होगा गैस का संकट

कारोबारियों ने यह भी बताया कि युद्ध के चलते संकट का असर शादी समारोह तक पहुंच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए सख्ती की है। इससे सहालग में संकट उत्पन्न हो सकता है। अब बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक के आधार पर ही बिलिंग की जाएगी और एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। व्यावसायिक उपभोक्ताओं, कैटरिंग व्यवसायियों के सामने अब असहज स्थिति है। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति न मिलने पर आयोजनों में समस्या आ सकती है। अब मोबाइल की बुकिंग के बाद आने बाली ओटीपी के बिना भी गैस मिलने में दिक्कत होगी। ऐसा पारदर्शिता की वजह से किया गया है।

उझानी में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर करें सिलैंडर की बुकिंग-7718955555।

राजेश वार्ष्णेय एमके।

विज्ञापन एक्सप्रेस