1:27 pm Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

श्री राम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर गोष्ठी आयोजित

बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा द्वारा दिनांक 8 मार्च को श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर) में आगामी श्री राम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।

> गोष्ठी में सभा के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र कुमार चड्ढा जी सहित सभा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में श्री रामनवमी पर्व के अवसर पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों एवं नगर में निकलने वाली शोभायात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री राम जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत 19 मार्च से मंदिर में श्री रामचरितमानस नवपारायण पाठ का शुभारंभ होगा।

> इसके उपरांत 26 मार्च को दोपहर 12 बजे भगवान श्री राम के जन्मोत्सव की मनमोहक छटा, महाआरती एवं भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन 26 मार्च को अपराह्न नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहेगी।

> बैठक में कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभा के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग उत्तरदायित्व सौंपे गए।

साथ ही समाज के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने तथा श्री राम जन्मोत्सव को भव्य, दिव्य एवं ऐतिहासिक रूप से मनाने का आह्वान किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस