उझानी में कांग्रेस कमेटी का होली मिलन समारोह।
उझानी बदायूँ 7 मार्च ।
उझानी में नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर भर से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह , एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर, महासचिव गौरव सिंह राठौर रहे।
कार्यक्रम का आयोजन नगर उझानी अध्यक्ष रियासत खान, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, पूर्व नगर अध्यक्ष अरुण पराशर ने किया इस अवसर कार्यकर्ताओं ने गले मिलकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।
ओमकार सिंह ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें विविधता में एकता का संदेश देता है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और कटुता को दूर करते हैं। जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने होली को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देने वाला पर्व बताया। इस अवसर पर संचालन जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव ने किया इस अवसर पर प्रशांत शर्मा, पहलवान, अरुण वैश्य, जाबिर, राजेश कश्यप, आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

