9:22 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर लिए जा रहे रूपये: ओमकार सिंह

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूपये लिए जा रहे है: ओमकार सिंह

बदायूँ : आज दिनाँक 6 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह एवं नगर पालिका परिषद उझानी सदस्य, नगर अध्यक्ष रियासत खान के संयुक्त नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास का लाभ दिलाने के नाम पर अवैध रूपया लेने के सम्बंध में जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी श्री वैभव शर्मा को सौंपकर कार्यवाही की मांग की इस अवसर पर ओमकार सिंह ने कहा नगर पालिका उझानी वार्ड नम्बर 20 के मोहल्ला मदिना कालोनी नझियाई के मोहल्लावासियों द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है जिसके सम्बन्ध में हमने प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी को सौपकर कार्यवाही करने की मांग की ओमकार सिंह ने कहा प्रार्थना पत्र अनुसार मोहल्लावासियों ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन कराया था मोहल्ले के ही मुबारक पुत्र मुनवर योजना का लाभ दिनाले के नाम पर प्रार्थिनी से 20000 रू0 ले लिये व अगली किस्त दिलाने के नाम पर 10000रू0 कि माग कर रहा है रुपये न देने पर योजना से नाम काटवान की धमकी दे रहा है। समस्त आवेदक छत पर टट्टर डाल कर रह रहे है व रोजगार का कोई साधन नही है जैसे तैसे मोहल्ले वाले अपने परिवार पालन पोषण कर रही है उक्त लोगो का परिवार टूटे फूटे कच्चे मकान में निवास कर रही है। इसी मोहल्ला नझियाई वार्ड नंबर 20 नगर पालिका उझानी से रियासत खान निर्वाचित वार्ड सदस्य हैं इन महिलाओं ने आकर उन्हें ही यह सब बात बताई थी।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कार्यवही का आश्वासन देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवही की बात कही। इस अवसर पर नसीम, तस्किम, श्याम सिंह, वीरेश सिंह, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.