6:23 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

निशान यात्रा को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

निशान यात्रा को सफल बनाने वाले पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक स्थित पटवा कॉलोनी में श्री श्याम भवन पर बृहस्पतिवार की शाम श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गत 28 फरवरी को नगर में धूमधाम से निकाली गई निशान यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री श्याम भवन के सेवादार शिवम महेश्वरी (गुरूजी) ने निशान यात्रा के आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समर्पण से ही निशान यात्रा भव्य और सफल हो सकी। धार्मिक आयोजनों से समाज में भाईचारे और आस्था का वातावरण मजबूत होता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा श्याम की कृपा से नगर में हर वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ निशान यात्रा का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं। समिति के पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारी, श्रद्धालु और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस