11:48 am Wednesday , 19 August 2026
BREAKING NEWS

5 लाख की ज्वेलरी विवाद में ब्यूटी पार्लर संचालिका की मौत, बॉयफ्रेंड पर हत्या का आरोप

Uttar Pradesh के Jhansi में 5 लाख रुपये की ज्वेलरी को लेकर हुए विवाद के बाद ब्यूटी पार्लर संचालिका शबीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की लाश उसके कथित बॉयफ्रेंड आदर्श के घर से बरामद हुई।

परिजनों का आरोप है कि शबीना आदर्श के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह उन्हें ब्लैकमेल करता था। परिवार का दावा है कि आरोपी लाखों रुपये की नकदी पहले ही हड़प चुका था और अब हत्या कर दी।

वहीं आदर्श का कहना है कि शबीना ने खुद जहर खाकर जान दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन एक्सप्रेस