बदांयू 2 मार्च।
बदांयू जिले में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। पहले ही दिन धूप में तल्खी महसूस की गई और तापमान में बढ़ोतरी के संकेत साफ नजर आए।
सोमवार को फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर जिले में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रूखी पछुआ हवा चली, जिसे स्थानीय भाषा में फगुनहट कहा जाता है। वरिष्ठ वैज्ञानिकों के अनुसार मंगलवार से हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। अगले सप्ताह अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री तक वृद्धि की संभावना है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी।










bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

