8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने 2 मार्च को नियमित कॉन्सुलर सेवाएं कीं स्थगित

दोहा में स्थित भारतीय दूतावास, दोहा ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अहम सूचना जारी की है।

दूतावास ने ट्वीट कर बताया कि 2 मार्च 2026 को नियमित कॉन्सुलर सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, कॉन्सुलर (पासपोर्ट, वीज़ा, अटेस्टेशन) और लेबर से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं के लिए अधिकारी उपलब्ध रहेंगे।

कतर में रह रहे भारतीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यकतानुसार ही दूतावास से संपर्क करें और ताजा अपडेट के लिए आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए रखें।

विज्ञापन एक्सप्रेस