2:31 pm Thursday , 13 August 2026
BREAKING NEWS

पेंशन नहीं मिल पाने से हजारों लाखों पेंशनर्स के सामने होली का त्यौहार फ़ीका नज़र दिख रहा – बी.एल.कुशवाहा

प्रेस विज्ञप्ति – महत्वपूर्ण 28 फरवरी
– सरकार की घोषणा और आदेश के बावजूद आज शाम तक पेंशन नहीं आई!
– तमाम पेंशनर्स के सामने आर्थिक कठिनाई होली कैसे मनायें ?
सरकार की सार्वजनिक घोषणा और लिखित आदेश था कि माह के अंतिम दिन होली से पूर्व 28 फरवरी को सेवारत को वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों/ पेंशनर्स को पेंशन मिल जायेगी ताकि वह परिवार सहित सुखद होली मना सकें पर ऐसा नहीं हो सका।
सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.कुशवाहा एवं महामंत्री ओ.पी.त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों ने अवगत कराया है कि आज 28 तारीख है और शाम 6 बजे तक पेंशनर्स के खाते मे पेंशन नहीं आई है। इससे लाखों पेंशनर्स व उनके परिवारों के सामने आर्थिक व मानसिक कठिनाई खड़ी हो गई है कि होली का इतना बड़ा त्योहार कैसे मनायें ? पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि कई पेंशनर्स कह रहे हैं कि पेंशन नहीं मिल पाने पर किसी से उधार मांगा वह भी नहीं मिल पाया तो अब क्या करें ?
संगठन के पदाधिकारियों ने इस पर आक्रोश सहित खेद व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बावजूद सिस्टम की उदासीनता के चलते पेंशन नहीं मिल पाने से हजारों
लाखों पेंशनर्स के सामने होली का त्योहार फीका नजर आने लगा है!

विज्ञापन एक्सप्रेस