8:07 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

जंतर-मंतर रैली रद्द होने पर केजरीवाल का हमला, बोले—‘तानाशाही ठीक नहीं

नई दिल्ली: अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की जंतर-मंतर पर प्रस्तावित रैली को अंतिम समय में पुलिस के जरिए रद्द करवा दिया गया।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि रैली का ऐलान कई दिन पहले किया गया था, लेकिन अचानक इसे कैंसिल कर दिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह फैसला हालिया कोर्ट आदेश का नतीजा है?

केजरीवाल ने कहा, “रैली करना और अपनी राय रखना सभी का संवैधानिक अधिकार है। इस तरह की तानाशाही ठीक नहीं है। हमें रैली करने की इजाज़त मिलनी चाहिए।”

विज्ञापन एक्सप्रेस