10:27 am Friday , 14 August 2026
BREAKING NEWS

पर्यावरण शुद्धि का पर्व है होली . आचार्य संजीव रूप

पर्यावरण शुद्धि की मुहिम
पर्यावरण शुद्धि का पर्व है होली . आचार्य संजीव रूप
(आज 1200 लोगों को बाँटी होली यज्ञ सामग्री )
बिल्सी,आर्य समाज गुणी के अंतरराष्ट्रीय समाज सुधारक वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप होली को पर्यावरण शुद्धि का पर्व मनाने की मुहिम चलाते हुए आज बिल्सी पहुंचे और बिल्सी के तमाम गणमान्य व्यापारियों वकीलों तथा नागरिकों को होली के सामग्री के पैकेट वितरित किए ! आचार्य संजीव रूप ने सर्वप्रथम उप जिलाधिकारी तहसीलदार तथा क्षेत्राधिकार सुनील कुमार सिंह तथाथाना अध्यक्ष मनोज कुमार को सामग्री भेंट की तथा उनका पर्व का सही महत्व बताते हुए निवेदन किया कि .होली यज्ञ का पुनीत पावन पर्व है ! शराब पीकर गंदी चीज होली में डालकर तथा अधिक मात्रा में लकड़ी जलाकर पर्व को खराब ना करें ! एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने कहा ” पर्यावरण की शुद्धि के लिए इससे बेहतर और कोई पहल नहीं हो सकती मैं महान समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप के इस मिशन का समर्थन करता हूं ! मन की गंदगी दूर करें और होली में उत्तम सामग्री जलाकर पर्यावरण को शुद्ध बनाएं ! आज नगर के प्रमुख व्यापारी रजनीकांत अग्रवाल , लव कुमार वार्ष्णेय ‘ लोकेश वार्ष्णेय , मनीष वार्ष्णेय , डा राजा बाबू वने गीतकार नरेंद्र गरल ‘,भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज का समस्त स्टाफ , प्रदीप शर्मा , फ्यूचर लीडर स्कूल के डायरेक्टर बीपी सिंह एवं समस्त स्टाफ गिरिराज वार्ष्णेयआदि अनेक लोगों को सामग्री भेंट की ।


विज्ञापन एक्सप्रेस