4:33 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

अग्निवीर भर्ती 1 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन, एक फार्म में दो पद में आवेदन

।

बदांयू 28 फरवरी।

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस बार एक फॉर्म में दो पदों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा

– 17.5 वर्ष से 22 वर्ष की आयु तक के युवा आवेदन कर सकते हैं।
– नर्सिंग सहायक (एनए/एनए वेट) के लिए आयु 23 वर्ष, सिपाही फार्मा के लिए 25 वर्ष तय है।
– जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन और अग्निवीर वूमेन मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
– आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है।

बरेली में एआरओ के अधीन आने वाले 12 जिलों के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं

– बरेली
– बहराइच
– बलरामपुर
– श्रावस्ती
– लखीमपुर खीरी
– संभल
– शाहजहांपुर
– सीतापुर
– पीलीभीत
– हरदोई
– फर्रुखाबाद
– बदायूं

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.