8:08 pm Tuesday , 11 August 2026
BREAKING NEWS

अयोध्या: 19 महीने बाद सपा नेता मोईद खान रिहा, CM योगी पर जताई आस्था

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान 19 महीने बाद कोर्ट से रिहा हो गए।

रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत में मोईद खान ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार उन्हें न्याय मिल गया।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आस्था जताते हुए कहा कि वे संत स्वभाव के व्यक्ति हैं और इस तरह का कार्य नहीं कर सकते।

मोईद खान ने दावा किया कि झूठी खबर के आधार पर साजिश के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई गई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस