11:24 pm Thursday , 1 October 2026
BREAKING NEWS

कुंवरगांव क्षेत्र में मटर की अवैध मंडी के कारण रोजाना लग रहे घंटों के जाम से मच रहा त्राहिमाम

कुंवर गांव । कुंवरगांव के साप्ताहिक बाजार में लग रही मटर की अवैध मंडी के कारण नगर क्षेत्र में हर तरफ अधिकांश शाम को हरी मटर से लदे वाहनों
ट्रैक्टर ट्रॉलियों तथा ई-रिक्शा व पिकअप आदि से इस अवैध मंडी के आसपास चारों ओर सड़कों पर साप्ताहिक बाजार चौराहे से थाने व मुख्य चौराहे तथा सिगोई वार्डर तक मटर लदे इन वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं रोड जाम हो जाता है, जिससे निकलने में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लोगों का कहना है कि कोई जिम्मेदार कुछ कहने वाला नहीं है, वहीं आरोप है कि अवैध मंडी में अवैध तरीके से ठेका बसूली की जा रही मंडी में किसानों की मटर की फसल को औने-पौने दामों में खरीदकर बड़े ठेकेदारों को महंगे दामों में बेचा जा रहा है । किसान बड़े व्यापारी तक नहीं पहुंच पा रहे हैं बिचौलिया बीच में ही औने-पौने दामों में सौदा कर मटर खरीद रहे हैं जिससे किसानों का शोषण हो रहा है किसी व्यापारी के पास मटर खरीदने का वैध रजिस्ट्रेशन तक नहीं है । लेकिन फिर भी यह अवैध धंधा धड़ल्ले से फल फूल रहा है


विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.