11:22 pm Wednesday , 12 August 2026
BREAKING NEWS

राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन

दिनांक 27 फरवरी 2026 को राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं के राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महाविद्यालय बदायूं के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने अपने उद्बोधन में स्वयंसेवी छात्राओं को जाति, धर्म, पंथ से ऊपर उठकर व्यापक एवं तर्कशील सोच को विकसित करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रेमचन्द ने शिविर के समापन पर सभी स्वयंसेविकाओं को बधाई देते हुए स्वयंसेवी छात्राओं से आग्रह किया यह सेवा का भाव केवल शिविर तक सीमित न रहे अपितु अपने घर – परिवार और समाज तक पहुंचे। उन्होंने साहित्य के विभिन्न प्रसंगों के उदाहरणों से छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्या डॉ. वन्दना ने छात्राओं की विविध प्रस्तुतियों एवं सामुदायिक कार्य की सराहना की। सना के द्वारा सप्तदिवसीय शिविर की सारांश आख्या पढ़ी गयी। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने शिविर में हुई भाषण एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों के नामों की घोषणा की। मुख्य अतिथि द्वारा भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं बीए की अंशिका, द्वितीय स्थान पर रहीं रेनू तथा तृतीय स्थान पर रहीं बीएससी की अंशिका और पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहीं अंशिका, द्वितीय स्थान पर रहीं प्रेरणा शर्मा तथा तृतीय स्थान पर रहीं राधिका पाल को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका का पुरस्कार सना, तमन्ना तथा खुशी ने प्राप्त किया। रुचि पाल, रिंकी, संतोष कुमारी एवं काजल आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मंच का संचालन अंशिका ने किया। कार्यक्रम में डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार डॉ. भावना सिंह, रेंजर्स प्रभारी डॉ. सरिता गौतम, श्री रोहित कुमार, श्रीमती अफसाना खातून, श्री राजीव कुमार पाली आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस