🌸एकादशी की पावन रात्रि – प्रेम, भक्ति और फूलों की होली
> हरिनाम संकीर्तन की दिव्य संध्या में सपरिवार सादर आमंत्रण
दिनांक: 27 फरवरी
समय: रात्रि 8 बजे से
📍 स्थान: श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर
आइए , अपने मन के सारे भाव, अपनी श्रद्धा और अपना प्रेम
ठाकुर जी के श्रीचरणों में अर्पित करें।
भक्तिरस में सराबोर हरिनाम संकीर्तन,
उपरांत भावपूर्ण शयन आरती एवं प्रसाद वितरण।
🌸 विशेष क्षण:
ठाकुर जी के साथ प्रेम और आनंद से सजी
फूलों की होली — जहाँ हर पुष्प होगा भक्ति का संदेश,
और हर मुस्कान होगी प्रभु की कृपा का आशीर्वाद।
👉 आप सभी से विनम्र आग्रह है कि होली खेलने हेतु कुछ पुष्प अवश्य साथ लेकर आएं।
> क्योंकि प्रभु को अर्पित किया गया एक छोटा सा फूल भी हमारे सच्चे प्रेम और समर्पण का प्रतीक बन जाता है।
आइए, इस एकादशी पर अपने हृदय को भक्ति से रंग दें…





bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com

