4:16 am Friday , 9 October 2026
BREAKING NEWS

नोएडा के निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही, यूकेजी छात्र 7 घंटे बस में बंद रहा

नोएडा के एक निजी स्कूल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यूकेजी में पढ़ने वाला एक मासूम छात्र करीब 7 घंटे तक स्कूल बस के अंदर बंद रहा और किसी कर्मचारी को इसकी जानकारी तक नहीं हुई।

बताया जा रहा है कि बस को स्कूल से लगभग 25 किलोमीटर दूर एक सुनसान पार्किंग यार्ड में खड़ा कर दिया गया था, जबकि बच्चा उसी में सोता रह गया। घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.